हापुड़ में चली बंदूकें; एनकाउंटर में ढेर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर, साथी की तलाश जारी

बुधवार देर रात, यूपी STF की नोएडा यूनिट और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक संयुक्त अभियान में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। यह एनकाउंटर हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के प्रीत विहार इलाके के जंगल में हुई, जहां आरोपी किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने की कोशिश में था।

Hapur News: यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार देर रात एक संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर नवीन कुमार को मुठभेड़ में मार गिराया। यह मुठभेड़ हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रीत विहार इलाके के जंगल में हुई, जहां नवीन किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। बाइक पर सवार नवीन और उसके एक साथी को जब एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की टीमों ने घेरा, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

Sharp shooter killed in Hapur encounter

हापुड़ एनकाउंटर में शार्प शूटर ढेर

जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ की गोली लगने से नवीन घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस मुठभेड़ में एसटीएफ के सिपाही अंकुर और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सब-इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह को भी गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी आरके मिश्रा ने बताया कि मारे गए बदमाश की पहचान नवीन कुमार पुत्र सेवाराम निवासी लोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई है। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य था और शार्प शूटर के तौर पर काम करता था। वह गैंग के करीबी सदस्य हाशिम बाबा के साथ मिलकर अपराध करता था।

End of Feed