PAK के कंधे से कंधा मिलाने वाले तुर्किए की हालत पस्त! गाजियाबाद के व्यापारियों ने दिया 1000 करोड़ का झटका

गाजियाबाद के साहिबाबाद के कारोबारियों ने तुर्किए से फ्रूड प्रोडक्ट नहीं खरीदने का फैसला किया है। वहां से सेब का भी आयात होता था। इस चक्कर में तुर्किए को 1000 करोड़ का झटका लगा है।

गाजियाबाद: पाकिस्तान के समर्थन में तुर्किये के खुलकर सामने आने के बाद देश के व्यापारियों में उसके प्रति आक्रोश बढ़ गया है और अब तुर्किए का व्यापारी पक्ष भी विरोध कर रहा है। गाजियाबाद के साहिबाबाद सब्जी मंडी में आज पाकिस्तान के समर्थन में आने पर तुर्किये से सेब का आयात बंद कर दिया है।

apple

साहिबाबाद के कारोबारी अब तुर्किए से नहीं खरीदेंगे सेब

तुर्किए को झटका

कारोबार बंद होने से तुर्किए को तगड़ा झटका लगा है। तकरीबन 1,000-1,200 करोड़ रुपये के सेब की खरीद तुर्किये से होती थी, जो अब पूरी तरह बंद हो गई है। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया। तुर्किए पाकिस्तान के समर्थन में खुलकर सामने आ गया और उसके हथियार पाकिस्तान को दिए जाने का भी खुलासा हुआ। उसके इस रुख से देश के व्यापारियों में काफी आक्रोश है। इसी कड़ी में गाजियाबाद के साहिबाबाद फल के व्यापारियों ने तुर्किए से आने वाले सेबों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

End of Feed