सहारनपुर में दर्दनाक हादसा; बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 2 की मौत, एक घायल

Saharanpur News Today (सहारनपुर की खबर): सहारनपुर के नकुड़-सरसावा मार्ग पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। ऐसे में पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Saharanpur Road Accident: सहारनपुर जिले के नकुड़-सरसावा मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने जानकारी दी कि आयुष (20), उदित (22) और अर्णव (21) तीनों दोस्त बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी सरसावा रोड पर सामने से आ रही लकड़ियों से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

Road accident in Saharanpur

सहारनपुर में सड़क हादसा

टक्कर के बाद ट्रॉली चालक वाहन लेकर मौके से भागने की कोशिश करने लगा, इसी दौरान आयुष और उदित ट्रॉली के पहियों के नीचे आ गए और बुरी तरह कुचल गए। अर्णव गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत थाना सरसावा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने आयुष और उदित को मृत घोषित कर दिया, जबकि अर्णव को गंभीर हालत में अन्य अस्पताल में रेफर किया गया।

End of Feed