छुट्टियों पर हिल स्टेशन जा रहे हैं तो सावधान! दिल्ली से निकलते ही जाम का खतरा, 3-6 जून तक फॉलो करें ये Traffic Advisory

ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले में ब्रजघाट गंगा तट पर लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को ध्यान में रखते हुए, जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए 3 जून दोपहर 12 बजे से 6 जून रात 12 बजे तक रूट डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है।

Hapur News: ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले के दौरान ब्रजघाट गंगा तट पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए 3 जून दोपहर 12 बजे से 6 जून रात 12 बजे तक रूट डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है। एसपी के निर्देशानुसार, यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारना पड़ेगा ताकी यातायात को सुविधाजनक बनाया जा सके।

Route Diversion in Hapur

हापुड़ में रूट डायवर्जन (सांकेतिक फोटो)

दिल्ली और गाजियाबाद से मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन मसूरी, धौलाना, गुलावठी होते हुए बुलंदशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते मुरादाबाद पहुंचेंगे। छिजारसी से धौलाना, गुलावठी होते हुए भी इसी मार्ग से मुरादाबाद जाया जा सकता है। हापुड़ से मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन सोना पेट्रोल पंप, गुलावठी, बुलंदशहर, बबराला, बहजोई, चंदौसी होते हुए मुरादाबाद पहुंचेंगे। मेरठ से मवाना रोड होते हुए मीरापुर, बिजनौर कोतवाली देहात, नगीना, धामपुर, कांठ, छजलैट मार्ग से वाहन मुरादाबाद जाएंगे।

End of Feed