Ghaziabad Crime News: वेव सिटी के पास इवेंट मैनेजर के साथ शर्मनाक घटना, आरोपियों ने सरे राह की अभद्रता

वेव सिटी थाना क्षेत्र में एक महिला इवेंट मैनेजर के साथ तीन आरोपियों ने गाड़ी रोककर सरेराह अभद्रता और मारपीट की। आरोपियों में एक पूर्व कर्मचारी, उसका दोस्त और महिला मित्र शामिल थे। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि महिला के खिलाफ भी कार्रवाई चल रही है। पीड़िता पूर्वी दिल्ली की रहने वाली है।

वेव सिटी थाना क्षेत्र में एक महिला इवेंट मैनेजर के साथ सरेराह अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि तीन जून की रात जब वह इवेंट खत्म कर अपने घर लौट रही थीं, तो उनके साथ इवेंट कंपनी के मालिक अमोद गुप्ता भी थे। रास्ते में तीन लोगों ने उनकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया। कार सवार आरोपियों ने उन्हें गालियां दीं और जबरन कार रुकवाने की कोशिश की।

Molestation AI

गाजियाबाद में महिला से अभद्रता (फोटो - AI Image)

पीड़िता ने कार का शीशा उतारकर देखा तो उन्होंने आरोपियों को पहचान लिया। आरोपी पूर्व कर्मचारी दक्ष यादव, उसका दोस्त प्रभात और एक महिला मित्र मंदिरा चौधरी थे। जब अमोद गुप्ता ने गाड़ी नहीं रोकी, तो आरोपियों ने अपनी कार उनकी गाड़ी के सामने लाकर टक्कर मारने की कोशिश की।

End of Feed