मेरठ में पति बना हैवान, गर्भवती पत्नी को मारा चाकू; इस वजह से खत्म कर डाली दो जिंदगियां

मेरठ में एक शख्स ने अपनी गर्भवती पत्नी की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद खुद ही फोन पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Meerut Crime News: मेरठ जिले के गंगानगर थाना क्षेत्र स्थित अमहेड़ा गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने चरित्र पर संदेह के चलते गर्भवती पत्नी की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। दंपति के बीच झगड़े के चलते उसकी पत्नी करीब पांच महीने से बहन के घर पर थी।आरोपी उससे मिलने के लिए वहां पहुंचा और चाकू से कई बार वार कर उसकी जान ने ली। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम ेक लिए भेज दिया है।

Crime

फाइल फोटो

इसी साल हुई थी शादी

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार गंगानगर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनूप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सपना (25) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके की निवासी थी। उन्होंने बताया कि सपना की शादी इसी साल जनवरी में रविशंकर (28) से हुई थी, लेकिन दंपति के बीच झगड़ा रहता था। करीब पांच माह से सपना अपनी बहन के घर पर ही रह रही थी। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह रविशंकर उससे मिलने पहुंचा और बातचीत के बहाने दरवाजे बंद कर दिए। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद उसने चाकू से उस पर कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन करके वारदात की सूचना दी।

End of Feed