Ghaziabad News: गाजियाबाद की नामी सोसायटी में अटकी लिफ्ट, अंदर फंसे सात लोग

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित सुपरटेक लिविंगस्टोन सोसाइटी में एक लिफ्ट अटक गई। इस लिफ्ट में सात लोग सवार थे, जो लिफ्ट के अंदर ही फंस गए। उन्हें किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Ghaziabad News: गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित सुपरटेक लिविंगस्टोन सोसाइटी के सी ब्लॉक में गुरुवार रात को कई लोग लिफ्ट में फंस गए। जानकारी के अनुसार, सात लोग लिफ्ट में सवार थे, जब पहली मंजिल पर अचानक लिफ्ट फंस गई। लिफ्ट में फंसे लोगों को काफी मुश्किल से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

lift trapped

सांकेतिक फोटो।

लिफ्ट खराबी से मचा हड़कंप

बता दें कि जब लिफ्ट अचानक रुक गई, तो उसमें सवार लोगों में दहशत फैल गई। लिफ्ट में फंसे लोगों ने तुरंत मदद के लिए शोर मचाया। इसके बाद किसी तरह लिफ्ट का दरवाजा खोलकर सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

End of Feed