गाजियाबाद

गाजियाबाद में मोबाइल टावर चोरी करने वाले गैंग का खुलासा, लाखों का सामान बरामद; ऐसे देता था अंजाम

Ghaziabad News: गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने मोबाइल टावर चोर गिरोह के एक वांछित बदमाश को पकड़ा है। पंजाब के रहने वाले इस आरोपी के पास से 15 लाख रुपये का चोरी का सामान मिला है-

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : iStock

Ghaziabad News: गाजियाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने मोबाइल टावर के उपकरण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक वांछित बदमाश को गिरफ्तार किया है। पंजाब के रहने वाले इस आरोपी के पास से चोरी का करीब 15 लाख रुपए का सामान बरामद हुआ है। बदमाश अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब और मध्य प्रदेश जैसे प्रदेशों में जियो और एयरटेल कंपनी के मोबाइल टावरों से उनके उपकरण की चोरी करता था।

केवल चुराकर बेचते थे चोर

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार शातिर कृपाल उर्फ सोनू ने बताया कि वह मूल रूप से पंजाब के मोगा का रहने वाला है। उसने आठवीं क्लास तक की पढ़ाई की है। पढ़ाई छोड़ने के बाद उसने पंजाब में ही राजमिस्त्री का काम सीखा और काम करने लगा। साल 2022 में जियो कंपनी ने 5जी सर्विस के लिए केबल बिछाना शुरू किया तो वह भी उसमें काम करने लगा। कुछ समय बाद सोनू और उसके साथियों ने केबल चुराना शुरू किया और उससे कॉपर निकालकर बेचने लगे। इसी दौरान उसकी सरफराज उर्फ रवि कबाड़ी से मुलाकात हुई।

मोबाइल टावर में लगे उपकरण की चोरी

आरोपी ने आगे बताया कि कुछ समय बाद सरफराज ने मोबाइल टावर में लगे आरआरयू यूनिट को चुराने पर लाखों रुपए का फायदा होने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोबाइल टावर में लगे उपकरणों को चुराकर बेचना शुरू किया।

आरोपियों का गिरोह

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने एक गिरोह बना लिया। इसमें मोहसिन, सरफराज, अनस, राजा उर्फ अकरम, राजा उर्फ शाकिब, शादाब, सलमान, अज्जू, अमन, दिल्लू उर्फ दिलशाद, शाहिद, नूर, हातिम, अय्यूब और हसन शामिल हैं। इस गिरोह के मोहसिन, सरफराज, अनस, राजा उर्फ अकरम, राजा उर्फ शाकिब, सलमान, हातिम, शादाब, शाहिद और नूर मोबाइल टावरों से उपकरण चुराने के मामले में गाजियाबाद जेल जा चुके हैं।

--आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article