Ghaziabad: महामाया देवी मंदिर में नौ दिवसीय मेला 22 मार्च से, बीस लाख श्रद्वालुओं के पहुंचने का अनुमान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2023, 06:14 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद के गांव सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी मंदिर में नवरात्र मेले की तैयारी शुरू हो गई है। यह नौ दिवसीय मेला 22 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेगा। इस मेले में करीब 20 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। गाजियाबाद पुलिस ने मेले की सुरक्षा व्‍यवस्‍था की तैयारी शुरू कर दी है। मेले में करीब 400 पुलिसकर्मी तैनात होंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • 22 मार्च से 30 मार्च तक चलेगा नवरात्र मेला
  • मेले की सुरक्षा में तैनात होंगे 350 से 400 पुलिसकर्मी
  • श्रद्धालुओं के लिए मेला परिसर में बनेगा सात पार्किंग


Ghaziabad: गाजियाबाद के गांव सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी मंदिर में नौ दिवसीय मेले की तैयारी शुरू हो गई है। यह वार्षिक मेला 22 मार्च से शुरू होगा और 30 मार्च तक चलेगा। गाजियाबाद पुलिस कमिश्‍नर अजय मिश्रा ने आला अधिकारियों के साथ मेला परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश दिया है। मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 350 से 400 पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यहां पर सात पार्किग स्थल भी बनाया जाएगा। प्रशासन के अनुसार, इस बार मेले में उत्तर भारत के विभिन्‍न शहरों से 20 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।

Mahamaya Devi Temple

महामाया देवी मंदिर

बता दें कि गांव सीकरी खुर्द के प्रसिद्ध महामाया देवी मंदिर में हर साल पहले नवरात्र से इस मेले का शुभारम्भ होता है। यह नवरात्र के नौ दिनों तक चलता है। मेले में व्‍यवस्‍था बनाने के लिए इस समय मोदी नगर पालिका परिषद व्‍यवस्‍था बनाने में जुटा है। यहां पर दुकानें लगाने व अन्‍य सुविधाओं और सेवाओं के लिए इस समय टेंडर प्रक्रिया चल रही है। मेले में व्‍यवस्‍था का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्‍नर अजय मिश्रा ने कहा कि मेले में सुरक्षा व्‍यवस्‍था को सख्‍त को बेहद सख्‍त रखा जाएगा। यहां पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के अलावा हर मेला परिसर, मंदिर और पार्किंग स्‍थल की निगरानी के लिए 50 से ज्‍यादा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी के लिए यहीं पर कंट्रोल रुम भी बनाया जाएगा।

End of Feed