गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक चलेगी नमो भारत ट्रेन, केंद्र को भेजा परियोजना का DPR

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 10, 2024, 09:21 AM IST

Namo Bharat Train: यूपी के दो शहरों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए नमो भारत ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। नमो भारत गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट चलेगी। इसके डीपीआर को राज्य सरकार की मंजूरी मिलने के बाद केंद्र सरकार के पास भेजा गया है।

Namo Bharat Train: गाजियाबाद से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित करने के लिए नमो भारत ट्रेन को चलाने की तैयारी तेज हो गई है। इस योजना का डीपीआर यानी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी तैयार कर ली गई है और मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेज दी गई है। एक बार मंजूरी मिलने के बाद परियोजना को जमीनी स्तर पर उतारने की तैयारी की जाएगी। इससे गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट और नोएडा के अन्य स्थानों पर यात्रा करने वाले लोगों को भी लाभ होगा। बिना जाम में फंसे यात्री कम समय में एक शहर से दूसरे शहर पहुंच पाएंगे।

Namo Bharat Train

गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक चलेगी नमो भारत ट्रेन

नमो भारत ट्रेन परियोजना

गाजियाबाद से नोएडा जेवर एयरपोर्ट तक नमो भारत का कॉरिडोर 72.44 किलोमीटर लंबा होगा। बताया जा रहा है कि इसमें रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के करीब 11 स्टेशन होंगे। इस परियोजना को पूरा करने में 20,637 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान लगाया गया है। इस कॉरिडोर के पूरा होने के बाद यातायात व्यवस्था और बेहतर होगी। कम समय में एयरपोर्ट पहुंचने के लिए लोग नमो भारत ट्रेन का लाभ उठा पाएंगे। ट्रेन का संचालन शुरू होने के बाद वह सड़क मार्ग पर लगे लंबे जाम से बच सकते हैं।

End of Feed