गाजियाबाद

ससुराल के सामने धरने पर बैठी बहु, घर से निकालने पर उठाया ये कदम; 3 साल के बेटे को छीनने का भी आरोप

मुजफ्फरपुर में एक विवाहिता ने अपने ससुराल में प्रवेश न मिलने पर धरना शुरू कर दिया। महिला ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि उसे जबरन घर से बाहर निकाल दिया और 3 साल के बेटे को भी छीन लिया। उसने दहेज मांगने का भी आरोप लगाया है।

Image

Meta AI

Muzaffarpur News: मुजफ्फरनगर से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जहां एक बहु अपने ससुराल स्थित घर के सामने धरने पर बैठ गई। बहु का आरोप है कि उसके ससुरालवालों ने उसे घर से बाहर निकला दिया। साथ ही उसका 3 साल का बेटा भी उससे छीन लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दिनेश चंद भगेल के अनुसार पुलिस महिला और ससुराल वालों के बीच विवाद को सुलझाने का प्रयास कर रही है।

2020 में हुई थी शादी

यह मामला जिले के नयी मंडी थाना क्षेत्र के अवधविहार मोहल्ले का है। जहां पूजा पाल नाम की विवाहिता ने रविवार को धरने पर ससुराल के सामने धरना शुरू कर दिया। अपनी ससुरालवालों द्वारा घर में प्रवेश से मना करने पर उसने यह कदम उठाया। विवाहिता का कहना है कि उसकी शादी 20 जून 2020 को नितिन के साथ हुई थी और उसका तीन साल का बेटा है।

दहेज की मांग का भी आरोप

पूजा ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने उसे जबरन घर से निकाल दिया है और उसके बेटे को भी छीन लिया है। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग करने का भी आरोप लगाया है। बाद में उसने न्याय पाने के लिए ससुराल वालों के घर के बाहर धरना शुरू कर दिया है। इस बीच, एहतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article