बुलंदशहर में शादी की दावत पड़ी भारी, हलवा-पनीर खाकर 40 बारातियों की तबीयत खराब

Food Poisoning in Bulandshahr: बुलंदशहर शादी समारोह में दावत खाने से 40 से ज्यादा बारातियों को फूड प्वाइजनिंग हो गई। इन लोगों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में स्वास्थ्य शिविर लगातर इन लोगों का इलाज कर रही है। फिलहाल सभी बाराती खतरे से बाहर हैं।

Food Poisoning in Bulandshahr: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शादी समारोह में दावत खाना बारातियों को भारी पड़ गया। खाना खाने के कारण 40 से ज्यादा लोगों को अचानक उल्टी और पेट में दर्द की शिकायत हुई। इस घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जहां बारातियों का इलाज किया जा रहा है। बुलंदशहर की मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मौके पर गांव का दौरा भी किया। फिलहाल सभी लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Food Poisoning

Meta AI

गांव में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर

फूड प्वाइजनिंग का यह मामला बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ गांव से सामने आया है। इस गांव के लोग स्याना तहसील के चांसी रसूलपुर गांव में एक बारात में शामिल होने गए थे। जहां से दावत खाकर वापस लौटने के बाद रात में अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बारात का खाना खाने से 40 से ज्यादा लोगों को फूड प्वाइजनिंग हो गई। जिनके इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर आशीष मुदगल के नेतृत्व में गावं में मेडिकल टीम ने स्वास्थ्य शिविर लगाया है।

End of Feed