मुरादाबाद में खराब ट्रक को धक्का मार रहे थे लोग, पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने आकर कुचला, 3 की मौत और 7 घायल

मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे बाईपास पर कल्याणपुर की पुलिया के पास खराब ट्रक को कुछ लोग धक्का लगा रहे थे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने धक्का लगा रहे 10 लोगों को कुछ दिया। जिससे 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है।

मुरादाबाद में रविवार तड़के नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। जहां 10 लोग खराब ट्रक को धक्का लगाकर साइड कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने इन लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घायलों में से 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रहहै।

Accident

फाइल फोटो

DCM से घर वापस लौट रहे थे मजदूर

जानकारी के अनुसार डीसीएम सवार लोग गुरुग्राम में मजदूरी करने गए थे। ये लोग डीसीएम से अपने गांव वापस आ रहे थे। इसी दौरान रविवार तड़के करीब 3:30 बजे दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे बाईपास पर कल्याणपुर की पुलिया के पास डीसीएम खराब हो गई। कुछ मजदूर इस डीसीएम को धक्का मारकर साइड करने की कोशिश कर रहे थे। तभी पीछे से आए दूसरी डीसीएम ने इन मजदूरों को कुचल दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed