गाजियाबाद

गाजियाबाद में हैरतअंगेज मामला, डेयरी संचालक के घर आधी रात को घुसे बदमाश, बेहोश करके काटा प्राइवेट पार्ट

गाजियाबाद में डेयरी संचालक के घर में घुसकर बदमाशों ने उसे बेहोश कर दिया। जिसके बाद उसका प्राइवेट पार्ट काटकर अपने साथ ले गए। इस मामले में पीड़ित के बेटे ने पारो नाम की किन्नर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं पीड़ित का मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Image

फाइल फोटो

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। जहां डेयरी संचालक के घर में घुसकर बदमाशों ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया और अपने साथ लेकर फरार हो गए। पीड़ित का अस्पताल में इलाज जारी है। इस मामले में पीड़ित के बेटे ने किन्नर पारो पर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नशीला पदार्थ सुंघाकर किया बेहोश

यह वारदात 28 फरवरी को वेव सिटी थाना क्षेत्र के बम्हेटा गांव में हुई है। रात करीब 11 से 12 के बीच 42 वर्षीय संजय यादव अपने घर में सो रहे थे। तभी 3-4 बदमाश उनके घर में घुस आए और उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। जिसके बाद पीड़ित का प्राइवेट पार्ट काटर अपने साथ ले गए। पीड़ित के बेटे प्रिंस यादव ने इस मामले में किन्नर पारो के खिलाफ शिकायट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पीड़ित के बेटे ने बताया कि पानों नाम की किन्नर के कहने पर आरोपियों न इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही अन्य सुरागों की भी जांच कर रही है। फिलहाल पीड़ित को गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!