बारिश ने बिगाड़ा Bageshwar Dham वाले बाबा का प्रोग्राम! जहां होना था वहां भर गया पानी, आयोजक बोले- टाल रहे, सॉरी

  • Curated by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 9, 2023, 12:00 AM IST

Bageshwar Dham Sarkar Latest News: आयोजक मंडली से जुड़े पदाधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई कि लोग परेशान न हों और बेवजह में कार्यक्रम स्थल (कवि नगर का रामलीला मैदान) न पहुंचें। पंडित जी से वक्त मांगा जाएगा और दोबारा प्रोग्राम की डेट तय की जाएगी।

Bageshwar Dham Sarkar Latest News: मॉनसूनी बारिश ने मध्य प्रदेश के गढ़ा छतरपुर में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम का प्लान बिगाड़ दिया है। देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश (यूपी) के गाजियाबाद में उनका कथा संबंधी कार्यक्रम (रविवार नौ जुलाई, 2023 को) होना था, मगर मौसम की मार के चलते उन्हें स्थगित किया गया है। आयोजक मंडल के हवाले से यह जानकारी कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

Bageshwar Dham Sarkar

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर हैं। (फाइल)

ऐसा बताया गया कि जिस जगह पर कार्यक्रम होना था वहां (राम लीला मैदान में) भीषण बारिश के चलते पानी भर गया। यही वजह है कि नौ जुलाई को कवि नगर में होने वाले उनके प्रोग्राम को फिलहाल टाल दिया गया। आयोजक मंडली से जुड़े पदाधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई कि लोग परेशान न हों और बेवजह में कार्यक्रम स्थल (कवि नगर का रामलीला मैदान) न पहुंचें। पंडित जी से वक्त मांगा जाएगा और दोबारा प्रोग्राम की डेट तय की जाएगी। आयोजकों ने इसके साथ ही असुविधा के लिए खेद जताया।

End of Feed