अब आपके मोहल्ले में ही पासपोर्ट बनाए जाएंगे, मोबाइल वैन आने की सूचना पहले ही दी जाएगी

गाजियाबाद पासपोर्ट ऑफिस में बढ़ती वेटिंग लाइन को देखते हुए इससे जुड़े 13 जिलों में मोबाइल वैन चलाने की तैयारी की जा रही है। इससे लोगों को ऑफिसों की लंबी कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। वह अपने मोहल्ले में ही अपना पासपोर्ट बनवा सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पासपोर्ट मोबाइल वैन से 13 जिलों को मिलेगा लाभ
  • मोबाइल वैन के पहुंचने से पहले किया जाएगा सूचित
  • हर दिन 2000 से अधिक लोग कर सकेंगे

समय के साथ पासपोर्ट बनवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। पासपोर्ट की जरूरत अब हर व्यक्ति को है। ऐसे में पासपोर्ट ऑफिस के बाहर भी लोगों की लंबी कतार लगने लगी है, जिसके चलते आवेदकों को परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। जिस प्रकार बिजली का बिल भरने के लिए, वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड बनाने के लिए समय-समय पर मोहल्ले और कॉलोनी में अधिकारी पहुंचते हैं, अब उसी प्रकार से यूपी के लोग अपने ही मोहल्ले में पासपोर्ट बनवा पाएंगे। क्योंकि अब पासपोर्ट आवेदन के लिए मोबाइल वैन की सुविधा दी जा रही है। इसका सबसे अधिक लाभ यूपी के उन 13 जिलों के डाकघरों को पासपोर्ट केंद्रों को होने वाला है जो गाजियाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट ऑफिस से जुड़े हैं। आइए आपको उन जिलों और मिलने वाले लाभ के बारे में बताएं -

Passport Mobile Van

अब आपके मोहल्ले में ही पासपोर्ट बनाए जाएंगे

End of Feed