गाजियाबाद

एक्शन मोड में गाजियाबाद पुलिस, मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार; लूट और स्नेचिंग की वारदात को देते थे अंजाम

Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस इंदिरापुरम में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस ने लूट और स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इसमें से एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।

Image

पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad News: गाजियाबाद में बढ़ती अपराधिक घटनाओं के रोकथाम के लिए पुलिस एक्शन मोड में है। इसके चलते बीती शाम थाना खोडा पुलिस द्वारा इंदिरापुरम के अंडरपास पर चेकिंग की जा रही थी। तभी बाइक पर सवार दो व्यक्ति दिखाई दिए। पूछताछ के दौरान मालूम हुआ की दोनों युवकों पर लूट और स्नेचिंग के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस लूट का सामान बरामद करने के लिए आरोपियों को लेकर डंपिंग ग्राउंड पहुंची। पुलिस से बचने के लिए एक बदमाश ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग की और मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार शातिर बदमाश

इंदिरापुरम में चेन लूट, स्नेचिंग व अन्य आपराधिक घटनाओं को कम करने के लिए पुलिस लगातार जगह-जगह पर चेकिंग कर रही है। अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो बाइक सवारों को रोका। पूछताछ के दौरान पता चला कि जिस बाइक पर वह सवार हैं वो चोरी की है। कड़ाई से और पूछताछ करने पर मालूम हुआ की दोनों युवक लूट और स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस ने बदमाशों की पहचान समीर और शमशेर के रूप में की। इन दोनों पर लूट और स्नेचिंग के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बदमाशों ने ट्रांस हिंडन में चोरी के पांच मोबाइल छुपाए हुए हैं।

थाना खोड़ा पुलिस बदमाशों को लेकर लूट के मोबाइल बरामद करने डंपिंग ग्राउंड गई। पुलिस से बचने के लिए समीर ने पुलिस की टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में समीर के पैर में गोली लगी और दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने समीर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश को तत्काल प्राथमिक उपचार देते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article