शहर

नोएडा में गैस एजेंसी दिलवाने के नाम पर ठगी, पुलिस ने वांटेड अपराधी को किया गिरफ्तार

Noida News: नोएडा के सेक्टर 63 थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत फरार चल रहे 23 वर्षीय पंकज कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस की स्थानीय खुफिया सूचना और गश्ती दल की मदद से यह सफलता मिली है। पंकज कुमार लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था-

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : iStock

Noida News: नोएडा के थाना सेक्टर-63 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लोकल इंटेलीजेंस एवं बीट पुलिसिंग की सहायता से गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे वांछित आरोपी पकंज कुमार (23) को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से फर्जी कागजात तैयार करता था। इसके बाद लोन और गैंस एजेंसी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था।

2023 में गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था

पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी जब मामला दर्ज हुआ था तब पुलिस ने पंकज कुमार को 26 अप्रैल 2023 में गिरफ्तार करके जेल भेजा था। आरोपी के अन्य दो साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

साथियों के साथ मिलकर बनाया था कॉल सेंटर का सेटअप

पुलिस ने बताया कि पकंज कुमार बिहार के नालंदा जिला का रहने वाला है। फिलहाल, वह नोएडा के सेक्टर-63 में रहता था। पंकज ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कॉल सेंटर का सेटअप बना रखा था और उसी के जरिए लोगों का डाटा जुटाकर उनके नंबर पर लोन करवाने और गैस एजेंसी दिलवाने के विज्ञापन भेजकर झांसा देता था।

फीस की बात कहकर ठगी को अंजाम देता

पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी लोगों के झांसे में आने के बाद प्रोसेसिंग समेत अन्य फीस की बात कहकर ठगी को अंजाम देता था। आरोपी दो सालों से ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

इनपुट-आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article