Meerut: मछली पकड़ने को लेकर हुआ विवाद हिंसक रूप में बदला, दो पक्षों की झड़प में पांच लोग घायल, आठ गिरफ्तार

Meerut: मेरठ में मछली पकड़ने के दौरान दो पक्षों में मामूली सा विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद हिंसक हो गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों की मारपीट के बीच पांच लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया और आठ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

UP Police.

मेरठ में मछली पकड़ने को लेकर हुआ विवाद हिंसक रूप में बदला (फोटो - iStock)

पुलिस ने बताया कि यह मामला मेरठ के सलावा गांव में मंगलवार देर रात मछली पकड़ने को लेकर शुरू हुआ था। देखते ही देखते ये मामूली सा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में पांच लोग घायल हो गए।सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विपिन ताड़ा समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।

End of Feed