Meerut Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत

मेरठ में गुरुवार रात को तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। वहीं मृतक के परिजन भी दोषी चालक पर कड़ी कार्यवाही की अपील कर रहे हैं।

Meerut Road Accident: मेरठ के मवाना में गुरुवार रात को तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना से ई-रिक्शा चालक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन पुलिस प्रशासन से दोषी ट्रक चालक पर कड़ी कार्यवाही कर सजा दिलाने की अपील कर रहे हैं। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Meerut Accident

मेरठ रोड एक्सीडेंट

बस को ओवरटेक के दौरान ट्रक ने मारी टक्कर

इस हादसे के सीसीटीवी वीडियो दिख रहा है कि ई-रिक्शा एक बस के पीछे चल रहा है और बस को ओवरटेक करता हुआ नजर आ रहा है। तभी अचानक सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक से ई-रिक्शा की टक्कर हो जाती है। यह टक्कर इतनी जोरदार थी की ई रिक्शा चालक अंकुर और सवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अंकुर को तुरंत मवाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने अंकुर को मृत घोषित कर दिया।

End of Feed