गाजियाबाद

Delhi Hit And Run Case: UP पुलिस के सब इंस्पेक्टर को वाहन ने रौंदा, गाजियाबाद ट्रैफिक सर्किल में तैनात थे प्रदीप कुमार

Delhi Hit And Run Case: पूर्वी दिल्ली में हिट एंड रन की घटना में यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। वाहन की पहचान और पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

Image

Delhi Hit And Run Case: UP पुलिस के सब इंस्पेक्टर को वाहन ने रौंदा, गाजियाबाद ट्रैफिक सर्किल में तैनात थे प्रदीप कुमार

Delhi Hit And Run Case: पूर्वी दिल्ली के टेल्को टी-पॉइंट फ्लाईओवर पर हिट-एंड-रन की कथित घटना में उत्तर प्रदेश पुलिस के 47 वर्षीय उप निरीक्षक की मौत हो गई। पुलिस को शुक्रवार रात 10:35 बजे दुर्घटना के बारे में सूचना मिली। दिल्ली के त्रिलोकपुरी के निवासी प्रदीप कुमार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 'ट्रैफिक सर्किल' में तैनात थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुमार अपनी मोटरसाइकिल पर आनंद विहार आईएसबीटी से राष्ट्रीय राजमार्ग 24 की ओर जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह 'हिट-एंड-रन' का मामला है और घटनास्थल से पीले रंग की (व्यावसायिक वाहन) नंबर प्लेट का एक टुकड़ा बरामद किया गया है। वाहन की पहचान और पता लगाने के प्रयास जारी हैं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का विश्लेषण करने और वाहन की पहचान करने के लिए कई टीम गठित की गई हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article