Ghaziabad: RDC क्षेत्र की कमर्शियल बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, 100 से अधिक लोगों को बचाया गया

Ghaziabad: यूपी के गाजियाबाद में आरडीसी क्षेत्र में स्थित एक कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग न कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। साथ ही बिल्डिंग में फंसे 100 से अधिक लोगों को बचाया गया।

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित एक कमर्शियल बिल्डिंग में आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिले के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित राजनगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर (आरडीसी) की एक कमर्शियल बिल्डिंग में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बिल्डिंग में आग लगने के बाद रास्ता नहीं होने के कारण कुछ लोग खिड़की से निकलकर लटकते हुए नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

Ghaziabad News

RDC क्षेत्र की कमर्शियल बिल्डिंग में लगी भीषण आग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सौ से अधिक लोगों का किया गया रेस्क्यू

End of Feed