गाजियाबाद

Bulandshahr: दो थाना क्षेत्रों में गरजी बंदूकें, पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, दो आरोपी हुए घायल

Bulandshahr: बुलंदशहर में एक ही रात में दो थाना क्षेत्रों में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के वाहन और हथियार बरामद किए, जबकि एक फरार साथी को गिरफ्तार कर लिया।

Bulandshahr: बुलंदशहर में एक ही रात में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। बुलंदशहर के अरनिया में पुलिस ने आरोपी शहजाद को गोली मारकर घायल कर दिया और उसके साथी तरीकत को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अरनिया से फरार हुए आरोपियों के एक अन्य साथी नौशाद से खुर्जा देहात में मुठभेड़ हुई।

आरोपी नौशाद भी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। नौशाद पर 25 हजार का इनाम था और उसके खिलाफ 32 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि शहजाद पर 18 मुकदमे दर्ज हैं। तरीकत का भी बड़ा आपराधिक इतिहास है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चोरी की मोटर, ऑटो, मोटरसाइकिल, तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किए।

पुलिस चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

अरनिया पुलिस के मुताबिक, अरनिया थाना क्षेत्र के बड़ा गांव फ्लाइओवर के पास रात 10:30 बजे चेकिंग चल रही थी। ऐसे में जब पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करनी चाही तो, पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपी नौशाद भी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस को मौके से चोरी की मोटर, ऑटो, मोटरसाइकिल, तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article