Ghaziabad Car Showroom Fire: गाजियाबाद के एक कार शोरूम में शनिवार रात को भीषण आग लग गई। जिसमें 5 गाड़ियां जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
शोरूम परिसर में खड़ी नई गाड़ियां जली
मुख्य अग्निशमन अधिकारी के अनुसार मेरठ रोड स्थित टोयोटा शोरूम में शनिवार रात करीब 8 बजे आग लगने की सूचना मिली। इस घटना में शोरूम परिसर में खड़ी पांच नई गाड़ियां पूरी तरह जल गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर हौज पाइप फैलाया और आग पर काबू पाने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
सीएफओ के अनुसार इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रही है। उन्होंने बताया कि आग में जली सभी गाड़ियों के नई होने की जानकारी मिली है। इस घटना में शोरूम परिसर में खड़ी दो हाई राइडर, एक इनोवा हाईक्रास, एक ग्लैंजा और एक इनोवा क्रिस्टा जलने की सूचना मिली है।
