गाजियाबाद

Ghaziabad: मधुबन बापूधाम ROB के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 6 महीने में पूरा होगा काम; 14 किमी का सफर होगा कम

​Madhuban Bapudham Ghaziabad: गाजियाबाद में मधुबन बापूधाम रेलवे ओवर ब्रिज का काम अगले 6 महीने में पूरा हो जाएगा। जिसके बाद दिल्ली-मेरठ रोड सीधा हापुड़ रोड़ से कनेक्ट हो जाएगी। जिससे 5 लाख से ज्यादा लोगों को बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी। साथ ही गाजियाबाद से होते हुए हापुड़ से मेरठ के बीच आवाजाही में भी 14 किमी का सफर घट जाएगा।

Image

Meta AI

Madhuban Bapudham Ghaziabad: गाजियाबाद में मधुबन बापूधाम रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) के निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। अगले 6 महीने में इस आरओबी के बनकर तैयार होने की संभावना है। जिसके बाद दिल्ली-मेरठ रोड का सीधा कनेक्शन हापुड़ रोड से हो जाएगा। जिससे पांच लाख से ज्यादा लोगों को सुगम यातायात सुविधा मिलेगी। इस आरओबी के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सेतु निगम और रेलवे को मिली है। लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार सेतु निगम ने अपने हिस्से का 75 प्रतिशत काम पूरा कर दिया है और रेलवे ट्रैक के दोनों ओर आरओबी भी बना दिया है। लेकिन रेलवे ने ट्रैक के ऊपर काम शुरू नहीं किया था। हालांकि रेलवे ने भी अब निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जिससे इस परियोजना में और तेजी आएगी।

सिंतबर तक बनकर तैयार होगा ROB

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) मेरठ रोड और हापुड़ रोड के बीच बेहतर कनेक्टिविटी के लिए मधुबन बापूधाम में रेलवे ओवर ब्रिज (ROB)का निर्माण करा रहा है। आरओबी की लंबाई 600 मीटर और चौड़ाई 45 मीटर रहेगी। इसके निर्माण पर जीडीए 63 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे विभाग ने आरओबी के निर्माण के लिए पिछले दिनों जनरल अप्रूवल ड्रॉइंग (GAD) को मंजूरी दी थी। प्राधिकरण ने 27 करोड़ रुपये का रेलवे को भुगतान भी किया था। इसके साथ ही निर्माण कार्य की लागत बढ़ने पर भुगतान करने पर भी मंजूरी दी थी। जिसके बाद रेलवे ने आरओबी का काम शुरू कर दिया है। जीडीए अधिकारी ने बताया कि रेलवे पिलर बनाने के लिए पायलिंग का काम कर रहा है। जल्द ही इन पिलरों का निर्माण पूरा हो जाएगा। जिसके बाद ट्रैक के ऊपर पिलरों के बीच स्लैब डाला जाएगा। उन्होंने बताया कि सितंबर तक आरओबी बनकर तैयार होने की उम्मीद है।

14 किमी का सफर होगा

इस आरओबी के बनकर तैयार होने के बाद आसपास के लोगों को बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी। उन्हें हापुड़ से मेरठ जाने में आसानी होगी और समय की भी बचत होगी। अभी गाजियाबाद से होकर हापुड़ से मेरठ आने-जाने में करीब 14 का लंबा समय तय करना पड़ता है। लेकिन इस आरओबी के बनने के बाद दिल्ली-मेरठ रोड सीधे हापुड़ रोड से कनेक्ट हो जाएगी। जिससे लोगों का 14 किमी का सफर घटेगा। आरओबी बनने के बाद इसका सीधा फायदा गोविंदपुरम, स्वर्णजयंतीपुरम, सदरपुर गांव, बालाजी एंक्लेव, कर्पूरीपुरम, डासना, मसूरी सहित अन्य कॉलोनियों के लोगों को होगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article