UP के इस शहर में कूड़े से बनेगा 'सोना'! मंत्री धर्मपाल के बयान पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी

यूपी के दुग्ध विकास, पशु धन और मेरठ जिले के प्रभारी मंत्री, धर्मपाल सिंह ने घोषणा की है कि मेरठ में एक विशेष मशीन स्थापित की जाएगी, जो कूड़े को बिजली और खाद में बदलने का कार्य करेगी। इस पहल से न केवल नगर निगम को आय प्राप्त होगी।

उत्तर प्रदेश के दुग्ध विकास, पशु धन और मेरठ जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने घोषणा की है कि मेरठ में कूड़े से बिजली और खाद बनाने वाली मशीन लगाई जाएगी, जिससे नगर निगम को आय भी होगी। उनका कहना है कि यह तकनीक कूड़े की समस्या को हल करने में मदद करेगी और इसे जल्द ही लागू किया जाएगा।

Dharmpal Singh (File Photo)

धर्मपाल सिंह (फाइल फोटो)

इस दौरान सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस योजना पर टिप्पणी करते हुए एक्स पर लिखा कि "यूपी के दुग्ध मंत्री जी से आग्रह है कि वो पहले कन्नौज में बने-बनाए काउ मिल्क प्लांट को ही चलाकर दुध-किसानों के लिए कुछ आमदनी की व्यवस्था कर दें फिर कूड़े से सोना बनाने की मशीन की बात करें।

End of Feed