गाजियाबाद

गाजियाबाद में एक महिला और 4 महीने का बच्चा कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मामलों की संख्या 14 हुई

गाजियाबाद में कोरोना के नए वेरिएंट के मामले बढ़ते जा रहे हैं। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक महिला और 4 महीने के शिशु के कोरोना पॉजिटिव होने का एक ताजा मामला सामने आया है। इसके साथ यहां एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।

Image

गाजियाबाद में एक महिला और 4 महीने का बच्चा कोरोना पॉजिटिव

Photo : iStock

Ghaziabad News: केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी कोरोना के नए वेरिएंट जेएन-1 के मामले बढ़ते जा रहे हैं। नोएडा के बाद ताजा मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके से सामने आई है। यहां एक 36 वर्षीय महिला कोविड पॉजिटिव पाई गई है। महिला के पॉजिटिव आने पर फिलहाल के लिए उन्हें होम आइसोलेशन पर रखा गया है। इसके साथ ही एक 4 महीने का शिशु भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बच्चे को भी होम आइसोलेशन पर रखा गया है।

इन दोनों ताजा मामलों के बाद गाजियाबाद में कोविड के एक्टिव मरीज की संख्या बढ़कर 14 हो गई है, जिसमें से 13 लोगों को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। वहीं एक मरीज की स्थिति को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाजियाबाद में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए पूरा प्रशासन मुस्तैद है। कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रशासन अपनी मेडिकल सुविधाओं को लेकर पूरी तरह से तैयार है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें