कार से तेंदुए की जोरदार टक्कर, उछल गया हवा में, हुई मौत, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2023, 10:38 PM IST

मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे पर टोल प्लाजा के पास सोमवार शाम कार की टक्कर में एक तेंदुआ की मौत हो गई। एक कार के आगे अचानक से तेंदुआ उछलकर आया। तेज रफ्तार कार से टक्कर लगने पर तेंदुआ हवा में उछल गया।

मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे पर सोमवार शाम कार की टक्कर में तेंदुआ मारा गया। एक्सप्रेस वे पर टोल प्लाजा के पास यह दुर्घटना हुई है। टोल के पास गुजरते वाहनों में एक कार के आगे अचानक से तेंदुआ उछलकर आया। कार की स्पीड तेज होने और वाहनों का दवाब होने के कारण अचानक तेंदुए को कार की टक्कर लगी और तेंदुआ हवा में उछल गया। मौके पर ही तेंदुए की मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Leopard death in road accident

सड़क हादसे में तेंदुए की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

हिट एंड रन में तेंदुए की मोत

मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे पर मेरठ की ओर से पहले टोल के पास की घटना है। घटना के गवाह बने मेरठ के कारोबारी अखिल शर्मा ने बताया कि मेरठ से टोल प्लाजा की तरफ यह एक्सीडेंट हुआ। अखिल बस में बैठकर मेरठ आ रहे थे। उनकी बस के आगे एक कार जा रही थी। कार के सामने अचानक एक जंगली जीव किनारे से हवा में उछलकर आया और कार पर हमला बोल दिया।

End of Feed