गाजियाबाद

Ghaziabad: अजब-गजब चोर! हीटर जला पहले ठंड भगाई, फिर भरपेट काजू-बादाम खाया और 5 लाख रुपये लेकर हुआ फुर्र

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2023, 09:14 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद के घंटाघर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक पंसारी की दुकान में घुसे चोर ने पहले हीटर जलाकर ठंड भगाई। इसके बाद पेट भरकर काजू और बादाम खाऐ और फिर दुकान से करीब 5.50 लाख रुपये नगद, 2 लाख रुपये कीमत के ड्राईफ्रूट्स और जड़ी-बूटी उड़ा ले गए। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

Image

गाजियाबाद में पंसारी के दुकान पर लाखों की चोरी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • चोर लाखों रुपये के साथ 2 लाख रुपये कीमत का समान भी ले गए
  • चोर दुकान में बैठकर कई घंटे खाते रहे काजू बदाम
  • चोरी में किसी पहचान वाले का शामिल होने का शक


Ghaziabad: गाजियाबाद में चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के घंटाघर कोतवाली क्षेत्र में मौजूद एक पंसारी की दुकान में देर रात घुसे शातिर चोर ने पहले दुकान के अंदर हीटर जलाकर ठंड भगाई। आरोपी हीटर के पास काजू और बादाम से भरे डिब्‍बों को रखकर काफी देर तक तापते हुए इन्‍हें खाता रहा। जब उसका पेट भर गया तो दुकान का गल्ला उखाड़ कर उसमें रखा गया करीब 5.50 लाख रुपये ले लिया। इसके अलावा आरोपी दुकान के अंदर से करीब 2 लाख रुपये कीमत के ड्राईफ्रूट्स और जड़ी-बूटी भी अपने साथ ले गया। चोर दुकान से जाते समय वहां लगे सीसीटीवी कैमरों का डिजिटल वीडियो रेकॉर्डर भी अपने साथ ले गया। इस पूरे घटना की जानकारी सुबह दुकान खुलने के बाद मिली।

चोरी के इस मामले में दुकानदार डासना गेट निवासी अनुज अग्रवाल की तरफ से पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। अनुज ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी राज चौपला के पास पंसारी की दुकान है। बीती रात करीब 10 बजे वे दुकान को बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब फिर से दुकान पहुंचे तो छत के पास लगी खिड़की उखड़ी मिली। साथ ही दुकान के अंदर का सारा सामान फैला हुआ था। दुकान का गल्ला तोड़कर उसमें रखा करीब साढ़े 5 लाख रुपये कैश चोरी कर लिया गया था। यह पैसा कारोबार से मिला था। अनुज ने बताया कि चोर अपने साथ दुकान से करीब 2 लाख रुपये मूल्‍य का सामान भी ले गए।

सुबह दुकान खुलने पर जलता मिला हीटर

अनुज ने बताया कि, दुकान में घुसे बदमाशों की संख्‍या का पता नहीं चल सका है, लेकिन ये चोर दुकान में काफी देर तक रहे। चोरों ने दुकान में रखा हीटर जलाया था। यह हीटर सुबह भी चालू मिला। पीड़ित के अनुसार, दुकान के अंदर बादाम, काजू के चार पैकेट खाली मिल। जिससे पता चलता है कि चोरों ने भरपेट ड्राई फ्रूट खाए। साथ ही लाखों का समान अपने साथ लेकर भी गए। एसीपी कोतवाली अंशु जैन ने केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आस-पास के कैमरों की फुटेज की जांच कर चोरों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस की शुरुआती जांच में इस वारदात में किसी पहचान वाले के शामिल होने का पता चला है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article