अमरोहा में मानवता हुई शर्मसार; पति ने परिवार संग पत्नी को जिंदा जलाने की रची साजिश; पीड़िता गंभीर रूप से झुलसी

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक सिपाही ने अपनी पत्नी को परिजनों के साथ मिलकर जिंदा जलाने की कोशिश की। महिला की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उसे दिल्ली रेफर किया गया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

Amroha Woman Burned Alive: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। डिडौली थाना क्षेत्र के नारंगपुर गांव में एक सिपाही ने अपनी पत्नी को परिजनों के साथ मिलकर आग के हवाले करने की कोशिश की, जिसके बाद से पीड़िता की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से झुलसी महिला को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया।

Husband with his Family Allegedly Attempt to Burn Wife

पति ने परिवार के साथ मिलकर पत्नी को जलाने की कोशिश की

फिलहाल महिला जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है, जबकि घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं। घटना नारंगपुर गांव की है, जहां रहने वाला देवेंद्र पुत्र मुकेश उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। हाल ही में रामपुर से उसका तबादला बरेली हुआ था और वह छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। जानकारी के मुताबिक , देवेंद्र की पत्नी पारुल, जो कि एक प्रशिक्षित जीएनएम नर्स है, इस समय ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र इकौदा में तैनात थी।

End of Feed