गाजियाबाद

Moradabad Fire: मुरादाबाद के कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, कई किलोमीटर दूर से दिख रहीं लपटें, जान बचाकर भागे लोग

मुरादाबाद के भोजपुर क्षेत्र में भीषण आग से हड़कंप मच गया है। मौके पर कई दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। जो आग बुझाने का काम कर रही हैं।

Image

मुरादाबाद की कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग

Photo : Times Now Digital

Moradabad Fire: सोमवार की देर शाम मुरादाबाद में एक बड़ी दुर्घटना हो गई है। यहां के कपड़े के कई गोदामों में आग लग गई है। इस भीषण आग की लपटें इतनी बड़ी और भयावह हैं कि कई किलोमीटर दूर से नजर आ रही हैं। मौके पर कई दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं जो आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं।

यह अग्निकांड की घटना भोजपुर क्षेत्र के रानी नागल की है, जहां कई कपड़ों के गोदाम में आग लग गई है।

भोजपुर से सटे रानी नागल में कपड़े के कई गोदाम है। यहां पुराने कपड़े स्टोर किए जाते हैं। इन्हीं कपड़ों से दरियां बनाई जाती हैं। इन गोदामों में काम करने वाले लेबर भी यहीं रहते हैं। सोमवार शाम 8 बजे के आसपास लोगों ने एक गोदाम से धुआं उठते देखा। शोर मचाते हुए लोगों ने पानी डालना शुरू किया। मगर हवा की वजह से आग तेजी से आसपास के गोदाम में भी फैल गई। बुझाने का प्रयास करते हुए लोगों ने तब जाकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

आग कई गोदामों को अपने चपेट में ले चुकी है। इन गोदामों के आसपास करीब 200 मकान हैं। फायर टेंडर लगातार कोशिश कर रहे हैं कि इन मकान तक आग न पहुंचे।

मुरादाबाद के मुख्य अग्निशमन अधिकारी केके ओझा ने बताया कि आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है और आग को आगे फैलने से रोक दिया गया है। 12 दमकल गाड़ियां यहां मौजूद हैं। आग और नुकसान के कारणों का पता लगाया जाएगा। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग कैसे लगी इसका अबतक पता नहीं लग पाया है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article