Ghaziabad: मर्डर की खौफनाक कहानी दहला देगी आपका दिल, 3 साल पुरानी खुन्नस में दोस्त की बेरहमी से हत्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2023, 07:52 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में एक युवक ने तीन साल पुरानी रंजिश में अपने दोस्‍त की हत्‍या कर दी। आरोपी ने अपने दोस्‍त को बुलाकर पहले अपने साथियों के साथ मिलकर उसे जमकर शराब पिलाई और फिर गला घोंटकर हत्‍या कर दी। इसके बाद शव के टुकड़े कर गंग नहर में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी और मृतक में तीन साल पहले हुआ था झगड़ा
  • आरोपियों ने शराब पिलाकर घोंट दिया गला
  • शव के टुकड़े कर गंग नहर में फेंका, तीन आरोपित गिरफ्तार




Ghaziabad: गाजियाबाद जिले के मुरादनगर इलाके में हत्‍या का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां के डिडौली गांव से 22 जनवरी को लापता हुए कृष्‍ण के शव को पुलिस ने हत्‍यारोपी की निशानदेही पर गोताखोरों की मदद से गंग नहर से बरामद कर लिया है। पुलिस ने हत्‍या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान डिडौली गांव के रहने वाले सुमित, मोनू और पुनीत के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार, हत्‍यारोपी सुमित और मृतक कृष्‍ण आपस में दोस्‍त थे। दोनों के बीच तीन साल पहले किसी बात को लेकर मारपीट हो गया था। उसी खुन्नस में आरोपी छोटू मोनू ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कृष्ण की हत्या कर दी। पुलिस ने इस घटना में प्रयुक्त बाइक, बलकटी बरामद की है।

Ghaziabad

पुलिस के गिरफ्त में तीनों आरोपी

गाजियाबाद पुलिस के अनुसार, कृष्‍ण के परिजनों ने इस मामले में 24 जनवरी को मुरादनगर थाने में मामला दर्ज कराते हुए मोनू, सुमित पर हत्‍या का अंदेशा जताया था। घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार थे। पुलिस ने आरोपितों के घर की तलाशी ली तो सुमित के घर से कृष्ण के जूते बरामद हुए। इसके बाद परिवार और पुलिस का संदेह गहरा गया था। मुरादाबाद एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मोनू और सुमित को गाजियाबाद के अलग-अलग हिस्‍से से गिरफ्तार किया। इन आरोपियों से पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ।

End of Feed