Bulandshahr: खेत में पड़ा मिला लावारिस सूटकेस, अंदर निकली युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी

बुलंदशहर में भोखेड़ा गांव में एक खेत में काले रंग का सूटकेस पड़ा मिला। जिसमें 24 से 25 साल की युवती का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती को जहर देकर मारने और सूटकेस में बंद करके खेत में डालने की आशंका जताई जा रही है। युवती के शरीर पर भी कोई निशान नहीं मिले है। पुलिस आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Bulandshahr Crime News: बुलंदशहर के सिकंदराबाद इलाके में खेत में एक युवती का शव सूटकेस में बंद पड़ा मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस खोलकर देखा तो उसमें से एक युवती का शव मिला। जिसके बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पहुंची और कुछ सेंपल इकट्ठा किए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।

bulandsahar

सूटकेश में मिला शव

खेत के मालिक को दिखा सूटकेश

.यह घटना बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में भोखेड़ा गांव की है। जब खेत का मालिक अपने खेत पर गया, तो उसे काले रंग का एक सूटकेस खेत में पड़ा मिला। जब उसने पास जाकर देखा तो सूटकेस में बाल दिखाई थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण खेत पर इकट्ठा हो गए। पुलिस को इस सूटकेस की सूचना मिलते ही मौके पर घटनास्थल पहुंची। सूटकेस को खोलने पर पुलिस को एक 24 से 25 साल की युवती का शव उसमें से बरामद हुआ।

End of Feed