Ghaziabad AIIMS Satellite Center: गाजियाबाद के वसुंधरा में भारतीय अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) का सेटेलाइट सेंटर वसुंधरा में बनाने का प्रस्ताव पास हो चुका है। आवास विकास परिषद सेटेलाइट सेंटर के निर्माण के लिए 10 एकड़ जमीन देगा। इस जमीन के लिए करीब 487 करोड़ रुपये खर्च करेगी। पूर्व में गाजियाबाद दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एम्स सेटेलाइट सेंटर बनाने की अनुमति दी थी। इसके बाद से तैयारियां तेज कर दी गई थई। फिलहाल, एम्स के अधिकारियों को वसुंधरा, सिद्धार्थ विहार और मंडोला विहार योजना में जमीन दिखाई है।
इदिरापुरम में बनेगा एम्स का सेटेलाइट सेंटर
मीडिया खबरों के मुताबिक, वसुंधरा की लोकेशन मुफीद होने पर यही सेटेलाइलट सेंटर बनाने का प्लान है। पिछले दिनों लखनऊ में आवास विकास की बोर्ड बैठक में जमीन देने के प्रस्ताव होते ही वसुंधरा सेक्टर-7 में अस्पताल बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया। यहां इदिरापुरम की ओर कोने में 10 एकड़ जमीन आवास विकास एम्स को आवंटित करेगा। एम्स को विभाग की ओर से पत्र मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया आगे बढ़ जाएगी। वसुंधरा सेक्टर 7 नमो भारत स्टेशन के पास है। यहां से NH-9 दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे मौजूद है। यहां से एलिवेटेड रोड और आनंद विहार रेलवे स्टेशन और कौशांबी बस डिपो और बस अड्डा भी पास में है।
गाजियाबाद में ट्रांस हिंडन के लोग लंबे समय से गवर्नमेंट हॉस्पिटल की डिमांड कर रहे थे। इस अस्पताल के बनने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। साथ ही पश्चिमी यूपी के जिले के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। साथ ही दिल्ली एम्स पर भार कम होगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश आवास आयुक्त ने कहां जमीन मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
