Ghaziabad: उत्तर भारत में ठंड के साथ घना कोहरा इस समय सितम बरपा रहा है। इसकी वजह से आम जनजीवन अस्त-वस्त हो गया है। इस कोहरे और धुंध ने भारतीय रेलवे पर भी बुरा असर डाला है। कोहरे के कारण पूरे भारत में करीब 250 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसमें से गाजियाबाद से चलने वाली दर्जन भर ट्रेनें भी शामिल हैं। उत्तर रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ये सभी ट्रेनें आगामी 24 जनवरी तक रद्द रहेंगी। इन ट्रेनों में अधिकांश गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर इलाकों के बीच चलती हैं। अधिकारियों के अनुसार, धुंध बढ़ने पर कई अन्य ट्रेनों को भी रद्द किया जा सकता है। ऐसे में यात्री सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेनों की जांच जरूर कर लें। इन ट्रेनों के रद्द होने का सबसे ज्यादा असर उन दैनिक यात्रियों पर पड़ेगा, जो रोजाना इन ट्रेनों की मदद से दिल्ली एनसीआर के बीच सफर करते हैं।
घने धुंध के कारण दर्जनभर ट्रेनें कैंसिल
गाजियाबाद में ठंड और कोहरे का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि यहां पर धुंध के कारण सुबह 11 बजे तक विजिबिलिटी सिर्फ 25 से 30 मीटर तक रहती है। इस धुंध की वजह से ही गाजियाबाद और दिल्ली पहुंचने वाली ट्रेनें काफी देरी से चल रही हैं। सबसे ज्यादा असर लंबी दूरी से आने वाली ट्रेनों पर पड़ा है। इसकी वजह से लोगों को ठंड में ठिठुरते हुए रातें स्टेशन पर ही गुजरनी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम रहेगा, जिसकी वजह से अब ट्रेनों को रद्द करने का सिलसिला शुरू हो गया है।
ऐसे चेक करें कैंसिल ट्रेन की लिस्ट
अगर आप जल्द ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले एक बार ट्रेन का स्टेटस चेक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ट्रेन का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाएं। यहां पर आपको पेज के राइट साइड में एक्सेप्शनल ट्रेन्स का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करते ही आपको सभी कैंसिल ट्रेन, रिशेड्यूल और रूट बदलकर चल रही सभी ट्रेनों की पूरी जानकारी मिल जाएगी।कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट
04961 गाजियाबाद-नई दिल्ली स्पेशल04950 नई दिल्ली-गाजियाबाद स्पेशल
04953 गाजियाबाद-नई दिल्ली स्पेशल
04958 नई दिल्ली-गाजियाबाद स्पेशल
04959 गाजियाबाद-दिल्ली स्पेशल
04938 दिल्ली-गाजियाबाद स्पेशल
04335 मुरादाबाद-गाजियाबाद स्पेशल
04336 गाजियाबाद-मुरादाबाद स्पेशल
04404 सहारनपुर-दिल्ली स्पेशल
04403 दिल्ली-सहारनपुर स्पेशल
04444 नई दिल्ली गाजियाबाद स्पेशल
04443 गाजियाबाद नई दिल्ली स्पेशल
