Ghaziabad: कोहरे और ठंड के कारण अब स्‍कूल इस तारीख तक रहेंगे बंद, आ गया बीएसए का नया आदेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2023, 11:19 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद में लगातार पड़ रहे घने कोहरे और ठंड के कारण स्‍कूलों की सर्दी की छुट्टियां एक बार फिर से बढ़ा दी गई है। नए आदेश के अनुसार, अब 11 जनवरी तक जिले में कक्षा एक से कक्षा आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। इस आदेश का उल्‍लंघन करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • अब 11 जनवरी तक बंद रहेंगे 8वीं तक के स्‍कूल
  • अभी 9 जनवरी को खुलने वाले थे सभी स्‍कूल
  • मौसम विभाग ने दी है कड़ाके की ठंड की चेतावनी

Ghaziabad: गाजियाबाद में लगातार पड़ रहे घने कोहरे और ठंड के कारण स्‍कूलों की सर्दी की छुट्टियां एक बार फिर से बढ़ा दी गई है। जिले में कक्षा एक से कक्षा आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल 11 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस संबंध में शनिवार को जिला शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया। गाजियाबाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) विनोद कुमार मिश्र ने स्‍कूलों के लिए पत्र जारी कर कहा है कि, इस छुट्टी के दौरान सभी विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य की यह जिम्‍मेदारी रहेगी कि, कक्षा 8वीं तक के बच्‍चों को किसी कार्यक्रम या अन्य कार्य के लिए भी स्कूल न बुलाया जाए। इस आदेश का उल्‍लंघन करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।

School closed in Ghaziabad

सर्दी के कारण स्‍कूल 11 जनवरी तक बंद (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गौरतलब है कि, यह आदेश गाजियाबाद जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी यानी प्राइवेट स्कूलों के कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रों पर लागू होगा। कक्षा 9 से 12 तक में पढ़ने वाले छात्रों की कक्षाएं 9 जनवरी से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होंगी। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्‍ली-एनसीआर में अभी कुछ दिनों और ठंड का कहर जारी रहेगा। वहीं शीतलहर भी मुसीबत बढ़ाएगी। इसका प्रभाव छोटे बच्‍चों पर पड़ सकता था। इसलिए इनकी छुट्टी की अवधि में बढ़ोतरी कर दी गई है।

End of Feed