हरियाणवी एक्टर-प्रोड्यूसर उत्तर कुमार रेप के आरोप में गिरफ्तार, एक्ट्रेस ने सीएम आवास के पास की थी आत्मदाह की कोशिश

देहाती गानों के मशहूर प्रोड्यूसर और एक्टर उत्तर कुमार को रेप के मामले में शालीमार गार्डन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हरियाणवी इंडस्ट्री में काम करने वाली एक एक्ट्रेस ने उसपर रेप का आरोप लगाया है। साथ ही जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले सीएम आवास के पास सुसाइड का भी प्रयास किया था।

Ghaziabad Crime News: हरियाणवी फोक सिंगर और फिल्म एक्टर उत्तर कुमार को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गाजियाबाद पुलिस ने उसे अमरोहा से गिरफ्तार किया है। उत्तम कुमार पर एक महिला एक्ट्रेस ने दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि 2020 में उसने एक हरियाणवी एल्बम में उत्तर कुमार के साथ काम किया था। उसके बाद से वह लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। पीड़िता ने आरोपी पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने कुछ दिन पहले लखनऊ में सीएम आवास के पास आत्मदाह करने की भी कोशिश की थी। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे किसी तरह बचा लिया।

arrest

सांकेतिक फोटो (istock)

जानें क्या है पूरा मामला

पीड़ित एक्ट्रेस उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की निवासी है। वह नोएडा में किराए के मकान में रह रही है। पीड़िता का आरोप है कि उसने 25 जून 2025 को गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने में उत्तर कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की कोशिश की। उसने थाने में दिए एप्लिकेशन में कहा था कि वह हरियाणवी इंडस्ट्री में काम करती है और काम के दौरान अगस्त, 2020 में उसकी मुलाकात हरियाणवी फोक सिंगर उत्तर कुमार से हुई थी। इस दौरान उसने एक्ट्रेस से हरियाणवी गीत में साथ में कम करने की बात कही थी। इसके बाद वह लगातार पीड़िता को अपने गाजियाबाद के ऑफिस में बुलाता रहा। पीड़िता के अनुसार उसने 2023 में एक देहाती फिल्म में मुख्य भूमिका देने को भी कहा था।

End of Feed