Ghaziabad में ठगी का नया खेल, लापता बेटा बनकर लगाया कई परिवारों को चूना, आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद में लापता बेटा बनकर परिवार के साथ रह रहे शख्स को ठगी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता लगा की आरोपी ने देश के अलग-अलग राज्यों में लापता बेटा बनकर 9 परिवारों को ठगी का शिकार बनाया है।

Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद में एक शख्स लापता बेटा बनकर एक परिवार के साथ रह रहा था। परिवार को ठगने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस प्रकार इस शख्स ने एक या दो परिवारों को नहीं बल्कि 9 परिवारों को चूना लगाया है। आरोपी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और राजस्थान के कुल नौ परिवारों में उनका लापता बेटा बनकर रहा और ठगी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने इस दौरान कई परिवारों में चोरी की और अन्य फर्जी गतिविधियों में शामिल रहा। पुलिस ने आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है।

police

गाजियाबाद पुलिस ने ठगी के आरोपी को किया गिरफ्तार

लापता बेटा बनकर देता रहा लोगों को धोखा

गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि आरोपी गाजियाबाद और देहरादून के दो परिवारों के साथ लापता हुआ बेटा बनकर रहने और उन्हें ठगने के आरोप में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। पुलिस ने बताया कि उसे ऐसे और दो परिवार मिले हैं, जिन्हें व्यक्ति ने ठगा था। डीसीपी (ट्रांस हिंडन) निमिश पाटिल ने कहा, शख्स इन वर्षों में नौ परिवारों के साथ रहा और कहानी बनाकर खुद को उनका खोया हुआ बेटा बताया करता था। पुलिस ने उन चार परिवारों की पहचान की है, जिन्हें आरोपी ने ठगी का शिकार बनाया। अन्य पांच परिवारों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

End of Feed