आपके घर पहुंचेगा दफ्तर! मुहल्ले में बनवाएं पासपोर्ट; चुटकी में होगा काम

गाजियाबाद पासपोर्ट दफ्तर ने मोबाइल वैन सेवा शुरू की है। 20 फरवरी तक इंडियन कोस्ट गार्ड के सेक्टर 24 स्थित कैंपस में इंडियन कोस्ट गार्ड के कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य पासपोर्ट बनवा सकेंगे।

नोएडा: नोएडा में रहने वाले लोगों को पासपोर्ट बनवाने में कोई कठिनाई नहीं होगी। गाजियाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने एक मोबाइल पासपोर्ट वैन की शुरुआत की है, जो जरूरतमंद स्थानों पर जाकर नागरिकों को पासपोर्ट सेवा प्रदान करेगी। अभी तक 11 जिलों के लिए सिर्फ गाजियाबाद में ही पासपोर्ट ऑफिस है, जहां पर 11 जिलों के लोग जाकर अपना पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया को पूरा करते हैं। अक्सर यह देखा जाता है कि अगर इस दौरान कोई त्रुटि होती है या कोई गलती होती है तो उसे ठीक करवाने के लिए लोगों को पासपोर्ट दफ्तर के कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। गाजियाबाद पासपोर्ट दफ्तर की तरफ से भेजी गई यह मोबाइल वैन फिलहाल इंडियन कोस्ट गार्ड के सेक्टर 24 स्थित कैंपस में खड़ी की गई है, जहां इंडियन कोस्ट गार्ड के कर्मचारियों और उनके परिवारजनों के लिए पासपोर्ट बनाए जा रहे हैं।

Ghaziabad passport office

गाजियाबाद पासपोर्ट दफ्तर मोबाइल वैन सेवा

20 फरवरी तक उठाएं लाभ

यह सेवा 18 से 20 फरवरी तक उपलब्ध रहेगी। इस दौरान कैंपस में रहने वाले लोग और उनके परिजन पासपोर्ट संबंधित सभी कार्य करवा सकेंगे। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने बताया, "हमने अब तक 60 आवेदकों के आवेदन प्राप्त कर लिए हैं और उम्मीद है कि अगले दो दिनों में यह संख्या और बढ़ेगी।"

End of Feed