इस साल मानसून में नहीं डूबेगा शहर, जल निकास के लिए होगा नालों का निर्माण, इन पांच जोन में शुरू होगा काम

नगर निगम ने जल निकासी सुनिश्चित करने के लिए गाजियाबाद पांच जोन में नौ नालों का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया है। नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम का दावा है कि मानसून से पहले नाले पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएंगे।

निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने जानकारी दी है कि जल निकासी को सुधारने के लिए गाजियाबाद के विजयनगर जोन के वार्ड-25 बाईपास से राठी रोड पर बालाजी स्वीट्स तक आरसीसी नाले का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में वार्ड-15 में मेडिकल तिराहे से आंबेडकर पार्क तक नाले के निर्माण कार्य का आरंभ हुआ है। मोहननगर जोन में भी कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नालों का निर्माण किया जा रहा है। वार्ड-28 में मोहननगर मंदिर के सामने कटोरी मिल तक नाला बन रहा है।

जल निकासी के लिए नौ नालों का निर्माण कार्य शुरू

जल निकासी के लिए नौ नालों का निर्माण कार्य शुरू

वार्ड-64 में एयरफोर्स बाउंड्री से सिकंदरपुर तक और वजीराबाद रोड तक नाले के निर्माण कार्य को गति दी गई है। इसके अलावा, वार्ड-38 में अर्थला आनंद इंडस्ट्रियल एरिया में भी नाले का न‍िर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। वार्ड-73 में एकता पुलिया से सर्वोदय पब्लिक स्कूल तक नाले का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। वसुंधरा जोन के वार्ड-54 में कनावनी पुलिया के पास से वसुंधरा सेक्टर-एक के कट तक नाले का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

End of Feed