गाजियाबाद

आखिरी दौर में पहुंचा नमो भारत कॉरिडोर का काम, मेरठ के मोदीपुरम स्टेशन पर बिछ गया ट्रैक

NCRTC ने गुरुवार को बताया कि मेरठ सेक्शन के अंतिम स्टेशन मोदीपुरम तक पटरियां बिछाई जा चुकी हैं और स्टेशन का काम अपने अंतिम दौर में है। इससे मोदीपुरम, पल्लवपुरम, पल्हैड़ा, दुल्हैड़ा चौहान के निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। स्टेशन पर दो प्रवेश और निकास के लिए दो गेट बनाए गए हैं।

Image

जल्द पूरा होने वाला है मोदीपुरम स्टेशन का काम

Photo : Twitter

Namo Bharat Metro: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC)ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के अंतिम स्टेशन, मोदीपुरम पर ट्रैक इंस्टॉलेशन पूरा हो गया है। दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के मेरठ सेक्शन के अंतिम स्टेशन मोदीपुरम तक पटरियां बिछाई जा चुकी हैं। इस स्टेशन पर कुल तीन प्लैटफॉर्म बनाए गए हैं, जिनमें से दो पर नमो भारत ट्रेन उपलब्ध होगी और एक पर मेरठ मेट्रो ट्रेन उपलब्ध होगी। स्टेशन की छत पूरी हो जाने और कुछ अंतिम दौर का काम पूरा हो जाने पर ये कॉरिडोर पूरा हो जाएगा। ये स्टेशन मोदीपुरम, पल्लवपुरम, पल्हैड़ा, दुल्हैड़ा चौहान के साथ आस पास की सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को सीधे फायदा पहुंचाएगा और यात्रा को बेहतर करेगा।

नेशनल हाइवे-58 पर पड़ने वाला मोदीपुरम स्टेशन की लंबाई करीब 215 मीटर, चौड़ाई 34 मीटर और ऊंचाई 16 मीटर है। नेशनल हाइवे के दोनों छोरों को जोड़ने के लिए और पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए फुट ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है। इसका काम भी अपने अंतिम दौर में है, जल्द ही इसका काम पूरा हो जाएगा। इससे स्टेशन आने जाने वाले यात्रियों के साथ पैदल रोड क्रॉस करने वाले लोगों को भी सहूलियत होगी।

मोदीपुरम स्टेशन पर दो प्रवेश और निकास के लिए दो गेट हैं और आठ एस्कलेटर के साथ सीढ़ियां बनाई गई हैं। स्टेशन पर 6 लिफ्ट हैं, जिनका काम पूरा हो चुका है। मोदीपुरम स्टेशन नमो भारत और मेरठ मेट्रो दोनों ट्रेनों के लिए एक साझा प्लैटफॉर्म के रूप में काम करेगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) का लक्ष्य दिल्ली के सराय काले खान से मेरठ के मोदीपुरम तक 82 किलोमीटर के पूरे कॉरिडोर को इसी साल चालू करना है। फिलहाल नमो भारत ट्रेनें न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक 55 किलोमीटर के मार्ग पर 11 स्टेशनों पर चलती हैं। इससे दोनों शहरों के बीच सफर करने का समय काफी घट गया है और ट्रैफिक से भी राहत मिली है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article