गाजियाबाद

Ghaziabad: मदरसा टीचर ने छात्र के साथ किया कुकर्म, पुलिस ने सिखाया खबर

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मदरसा टीचर ने 13 साल के छात्र के साथ कुकर्म किया। उसे पीड़ित छात्र के पिता की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ़्तार किया गया।

Image

Ghaziabad: मदरसा टीचर ने छात्र के साथ किया कुकर्म, पुलिस ने सिखाया खबर

गाजियाबाद के अंकुर विहार इलाक़े में स्थित एक मदरसे के शिक्षक को 13 वर्षीय छात्र के साथ कथित तौर पर कुकर्म करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (अंकुर विहार) भाष्कर वर्मा ने बताया कि शिक्षक की पहचान साकिब के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का रहने वाला है। उसे पीड़ित छात्र के पिता की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ़्तार किया गया।

एसीपी ने कहा, ‘‘पुलिस ने शिक्षक को 13 वर्षीय छात्र के साथ कुकर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जो पिछले कई महीनों से पढ़ाई के लिए मदरसे में रह रहा था। उन्होंने बताया कि छात्र के पिता ने मंगलवार को एक शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षक ने छात्र को अपने कमरे में अपने साथ सोने के लिए मजबूर किया। शिक्षक ने लड़के को उसकी गतिविधियों के बारे में किसी और को बताने पर मारपीट की धमकी भी दी थी।

अधिकारी ने कहा कि सोमवार को, पीड़ित लड़का किसी तरह अपने पिता को अपनी आपबीती बताने में कामयाब रहा, जिन्होंने पुलिस से संपर्क किया और मामला दर्ज किया गया, जिससे शिक्षक की गिरफ्तारी हुई।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article