Ghaziabad Love Jihad: साकिब के प्यार में पिंकी गुप्ता ने दे दी जान, मरने से पहले लिखी- मुझे शर्म आती है, धर्म बदलने तक सोची

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 3, 2023, 11:01 AM IST

Ghaziabad Love Jihad: पिंकी ने भाई ने साकिब पर कई आरोप लगाए हैं। भाई का कहना है कि साकिब शादीशुदा था, लेकिन उसने पिंकी से ये बात छिपाई और 4 साल तक उसके साथ रिलेशन में रहा। यही नहीं, साकिब ने बन्नी के नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बनाई थी। उसका असली नाम साकिब है।

Ghaziabad Love Jihad: गाजियाबाद में फांसी लगाकर जान देने वाली जिम रिसेप्शनिस्ट पिंकी गुप्ता केस में कई नए खुलासे हुए हैं। पिंकी ने लिव-इन पार्टनर साकिब के नाम आखिरी लेटर लिख छोड़ा है। पुलिस को पिंकी के कमरे से एक लेटर मिला है। इसमें लिखा है- "मुझे खुद पर शर्म आती है। तुम्हारे लिए तुम से और खुद से लड़ रही थी। लोगों ने मुझे बहुत समझाया, लेकिन मुझे तुम्हारे आगे कुछ दिखाई न दिया। मैंने अपना धर्म तक बदलने की सोची। तुम्हारी हर चीज स्वीकार करने की सोची। ये सोचती रही कि कैसे भी ये बंदा मेरा हो जाए, लेकिन तुम फिर भी नहीं समझे। मुझसे अब ये सब बर्दाश्त नहीं होता... Good Bye साकिब।"

आरोपी गिरफ्तार

आरोपी साकिब पुलिस की गिरफ्त में है। पूछताछ में साकिब ने बताया है कि पिंकी उससे शादी करना चाहती थी। वह पहले से शादीशुदा है, इसलिए वो पिंकी को दोस्त की तरह साथ रखना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों में लड़ाइयां भी हुई थीं। साकिब समझाता रहा, लेकिन पिंकी शादी करने की बात पर अडिग रही। वो अपनी फैमिली में भी बता चुकी थी कि मैं शादी करने जा रही हूं। पिंकी ने परिवार से नाता तोड़कर अलग कमरा भी ले लिया था, जहां वो साकिब के साथ रह रही थी।

End of Feed