Ghaziabad Crime: फर्जी कस्टम इंस्पेक्टर बन की शादी, बेटे के लिए कर दी पत्नी की हत्या

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 08:23 PM IST

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद में बीते 26 सितंबर को एक महिला की गोली मार कर हत्‍या कर दो साल के बच्‍चे के अपहरण मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस वारदात को महिला के पति ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी पति के साथ उसकी दूसरी पत्‍नी, मां और एक साथी को गिरफ्तार किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी ने धोखाधड़ी कर की थी पहली पत्‍नी से शादी
  • पत्‍नी की हत्‍या के लिए 55 हजार रुपये में खरीदी थी पिस्‍टल
  • घर के बाहर 26 सितंबर को गोली मार की थी हत्‍या

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में बीते 26 सितंबर को मां को गोली मार दो साल के बच्‍चे के अपहरण मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्‍या और अपहरण के इस मामले में पुलिस ने मृतक महिला के पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपित पति ने ही पत्नी की हत्या कर अपने दो साल के बेटे का अपहरण किया था। पूरे मामले की जांच के बाद आरोपित पति प्रविंद्र, उसकी मां सतेंद्री, दूसरी पत्नी शालू चौधरी और दोस्‍त साहिल को गिरफ्तार किया गया है।

ghaziabad police

गाजियाबाद पुलिस के गिरफ्त में चारों आरोपी

इन आरोपियों से पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा

End of Feed