गाजियाबाद में डबल मर्डर! दो चचेरे भाइयों की हत्या, जानें क्या है वारदात के पीछे की वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 12, 2024, 02:16 PM IST

Ghaziabad Double Murder: गाजियाबाद में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। गुरुवार देर रात दो चचेरे भाइयों को किसी विवाद को लेकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है

KEY HIGHLIGHTS
  • दो चचेरे भाइयों की गोली मारकर हत्या
  • विवाद के चलते दिया वारदात को अंजाम
  • पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया

Ghaziabad Double Murder: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में गुरुवार देर रात दो चचेरे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किसी बात को लेकर हुए विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है। हत्या की इस वारदात को अंजाम देने वाला और कोई नहीं उनका ही रिश्तेदार है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Ghaziabad Double Murder

गाजियाबाद में दो चचेरे भाइयों की हत्या

प्रॉपर्टी को लेकर हुआ विवाद

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 11 जुलाई की देर रात पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना नंदग्राम इलाके में दो चचेरे भाइयों, विकास और नवीन को गोली मार दी गई। यह दोनों औरंगाबाद, बुलंदशहर के रहने वाले थे। घटना घरेलू विवाद के चलते हुई है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि इस वारदात के पीछे प्रॉपर्टी का विवाद सामने आ रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।

End of Feed