गाजियाबाद

School Bus के ड्राइवर ने जाम से बचने के लिए बच्चों की जान खतरे में डाल बस डिवाइडर पर चढ़ाई

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक डराने वाली खबर सामने आई है। डराने वाली इसलिए क्योंकि यह आपके बच्चों की जान का सवाल है। खबर है कि यहां एक स्कूल बस ड्राइवर ने जाम से बचने के लिए बच्चों से भरी बस को डिवाइडर पर चढ़ा दिया और वहां से निकलने की कोशिश कर रहा था।

Image

गाजियाबाद में डिवाइडर पर चढ़ाई स्कूल बस

Photo : Twitter

आप सुबह-सुबह उठकर बड़े प्यार से अपने बच्चों को स्कूल के उठाते हैं, तैयार करते हैं और स्कूल भेजते हैं। आपने अपने बच्चे से बड़ी उम्मीदें लगाकर रखी होंगी कि बड़ा होकर वह ये बनेगा, वो बनेगा। लेकिन जिस स्कूल बस से उसे भेजते हैं, उसके बारे में कुछ पता नहीं करते। स्कूल वाले भी बस ड्राइवरों को लेकर बड़ी लापरवाही बरतते हैं। ऐसे ही लापरवाह ड्राइवर की खबर गाजियाबाद से है।

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में आज यानी बुधवार 10 जुलाई को सुबह रोज की तरफ आपने भी अपने बच्चों को स्कूल भेजा होगा। यह ड्राइवर भी बच्चों को लेकर स्कूल के लिए निकला। लेकिन रास्ते में जाम से बचने के लिए ड्राइवर ने बस को डिवाइडर पर चढ़ा दिया।

भास्कर.कॉम की रिपोर्ट के अनुसार स्कूल बस की सीटें बच्चों से भरी हुई थीं। लोगों ने बस को डिवाइडर पर चढ़ाने का विरोध भी किया, लेकिन ट्राइवर ने किसी की नहीं सुनी।

भाटिया मोड़ की घटना

घटना भाटिया मोड की है। स्कूल बस गाजियाबाद में पांडवनगर स्थित न्यू एरा स्कूल की थी। सुबह बस ड्राइवर बच्चों को लेकर स्कूल की तरफ जा रहा था। बस में कई बच्चे सवार थे। भाटिया मोड़ के पास पहुंचा तो वहां जाम लगा हुआ था। इस जाम से बचने के लिए ड्राइवर ने बस को सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ा दिया। ड्राइवर डिवाइडर पर बस को चढ़ावकर जाम से पार पाना चाहता था। डिवाइडर पर पहिया चढ़ाते समय बस ने झटका भी लिया। हालांकि, गनीमत यह रही कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

वहां आसपास मौजूद लोगों ने ड्राइवर की इस हरकत का विरोध भी किया। कुछ लोगों ने मोबाइल से उसका वीडियो भी बनाना शुरू कर दिया, लेकिन ड्राइवर अपनी मनमानी पर उतारू रहा। उसने वीडियो बनाने वाले लोगों का विरोध किया और फिर डिवाइडर से उतारकर बस को भगाकर ले गया। सोशल मीडिया पर ड्राइवर की हरकत का वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों ने गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस से स्कूल बस के ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article