Ghaziabad News: घरेलू कलह में पति ने किया परिवार तबाह, पत्नी की मौत, बेटी और खुद की हालत गंभीर

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 16, 2024, 06:16 PM IST

गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी का गला रेतकर खुद को भी उस्तरे से घायल कर दिया। जिससे पत्नी की मौत हो गई, वहीं बेटी और पिता की हालत गंभीर बनी हुई है।

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना इलाके में शुक्रवार को एक बड़ी वारदात हुई, जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। उसके बाद अपनी बच्ची और खुद को भी घायल कर लिया, दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद में लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा इलाके में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक शख्स ने पत्नी और बेटी का उस्तरे से गला काट दिया। इसके बाद खुद का भी गला काट लिया। पत्नी की मौत हो गई है। शुरुआती जांच में वारदात के पीछे घरेलू कलह होना बताया जा रहा है।

crimee

व्यक्ति ने की पत्नी की हत्या

2020 में हुआ था निकाह

गाजियाबाद के पिलखुवा में मुकीमपुर गांव निवासी 25 वर्षीय जावेद का निकाह साल 2020 में नई दिल्ली की सुंदरनगरी निवासी 23 वर्षीय सबरीन से हुआ था। जावेद गाजियाबाद के बेहटा इलाके में एक मोबाइल शॉप पर काम करता है। वो पत्नी और बेटी सहित यहीं पर एक मकान में रहता है। दोनों का कई सालों से विवाद चल रहा है। सबरीन पिछले करीब 8 महीने से मायके में थी। वो 20 दिन पहले ही जावेद के पास आई थी।

End of Feed