गाजियाबाद

Ghaziabad Weather Forecast Today: गाजियाबाद में फिर बरसेंगे मेघ ,जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Ghaziabad Weather Forecast Today,Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: गाजियाबाद में आज धुंध छाई हुई रहने की संभावना है। यहां सोमवार से मौसम में बदलाव होगा। जिसके बाद 4 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है।

Image

गाजियाबाद में फिर होगी बारिश

Ghaziabad Weather Forecast Today in Hindi: गाजियाबाद में बीते कई दिनों से अच्छी धूप खिल रही है। जिसके चलते ठंड का एहसास भी कम हो गया है। यहां सिर्फ सुबह और रात के समय ज्यादा ठंडक महसूस हो रही है। हालांकि यहां बारिश का आगाज फिर से होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 19 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके कारण फिर से बारिश और घने कोहरे की वापसी हो सकती है। इस दौरान पहाड़ी इलाकों में तेज बर्फबारी और बारिश हो सकती है। जिसका प्रभाव मैदानी इलाकों में भी दिख सकता है। गाजियाबाद में रविवार को धूप-छांव का खेल देखने को मिल सकता है। सोमवार से यहां हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही आसमान में बादल भी छाए रहेंगे।

गाजियाबाद में आज का मौसम

गाजियाबाद में आज धुंध छाई रह सकती है, हालांकि दिन में धूप दिखने के आसार भी नजर आ रहे हैं। आज यहां का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। Accuweather के अनुसार दोपहर के समय गाजियाबाद का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रात में यहां के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। रात में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

सोमवार से होगी बारिश

गाजियाबाद में सोमवार से मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस दिन यहां हल्की बारिश हो सकती है। मंगलवार को यहां बारिश होने के साथ ही ओले भी पड़ने की संभावना है और तेज हवाएं भी चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार गाजियाबाद में चार दिनों तक बारिश की संभावना नजर आ रही है। यहां 19 फरवरी से 22 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार दिख रहे हैं। बारिश के चलते यहां के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दिखाई दे सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article