गाजियाबाद में 121 किलो गांजा बरामद, कीमत 60.50 लाख रुपए; अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में क्राइम ब्रांच पुलिस ने 121 किलोग्राम गांजा और तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी बरामद की। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 60.50 लाख रुपए आंकी गई है।

गाजियाबाद : क्राइम ब्रांच पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ने ओडिशा से एनसीआर क्षेत्र में गांजे की तस्करी करने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तस्कर के कब्जे से 121 किलोग्राम गांजा और तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी बरामद की। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 60.50 लाख रुपए आंकी गई है। तस्कर को कविनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

crime

प्रतीकात्मक फोटो

तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार तस्कर की पहचान मोहित यादव के रूप में हुई है। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि उसने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद ड्राइविंग सीखी। एटा में ड्राइवर छोटू से मिला और माल ढुलाई का काम करने लगा। इसी बीच चोरी के आरोप में दोनों जेल गए। वह जेल से छूटने के बाद राजस्थान जाकर काम करने लगा। वह एटा वापस लौटा और कासगंज के देवराज से मिला, जिसने उसे गांजा तस्करी के बारे में बताया।

End of Feed