गाजियाबाद

अमरोहा बना भाईचारे की मिसाल, मुस्लिम परिवार ने तैयार की 'जय श्री राम' लिखी टोपियां

अमरोहा से एक दिलों को जोड़ने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मुस्लिम परिवार सालों से भाईचारे की मिसाल दे रहा है। हिंदुओं के होली त्योहार पर अमरोहा का यह मुस्लिम परिवार 'जय श्री राम' लिखी हुई टोपियां बना रहा है। टोपी बनाने वाले कारीगर का कहना है कि उसे इस काम से खुशी मिलती है, जिसकी कोई कीमत नहीं है।

Image

अमरोहा बना भाईचारे की मिसाल

Amroha: होली के त्यौहार में अधिक समय नहीं है। जल्द ही भारतीयों का पसंदीदा रंगों का उत्सव आने वाला है। इस बीच यूपी के अमरोहा में भाईचारे की एक अनूठी मिसाल पेश की जा रही है। जहां जाति, धर्म के नाम पर लोग विवादों में उलझते जा रहे हैं, वहीं अमरोहा के मोहल्ला बटवाल में एक मुस्लिम परिवार सदियों से भाईचारे की मिसाल पेश कर रहा है। हर साल यह परिवार हिंदुओं के पवित्र त्योहार होली पर रंग-बिरंगी टोपियां तैयार करता है। इस साल भाईचारे की मिसाल देते हुए इस मुस्लिम परिवार ने 'जय श्री राम' लिखी हुई टोपियां बनाई है।

होली की टोपियां बनाकर मुस्लिम परिवार ने दी भाईचारे की मिसाल

सभी को भाईचारे की मिसाल देने वाले इस परिवार के टोपी कारीगर का नाम हुजैफा बैग है। मीडिया से बात करते हुए हुजैफा बैग ने बताया कि भले ही इस काम में मुनाफा कम है, लेकिन दिलों को जोड़ने वाली इस परंपरा को वह पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। उन्हें इसे निभाने में जो खुशी मिलती है, उसकी कोई कीमत नहीं है। उन्होंने बताया कि देशभर से उन्हें होली की टोपियों के ऑर्डर आते हैं। उनका कहना है कि यह टोपियां न सिर्फ सिर पर सजने वाली रंगीन परंपरा है, बल्कि यह हिंदू-मुस्लिम एकता की एक खूबसूरत तस्वीर भी पेश करती है।

हिंदुओं के होली त्योहार को लेकर इस मुस्लिम परिवार की भाईचारे वाली भावना, मेहनत और समर्पण किसी मिसाल से कम नहीं है। अमरोहा की गलियों से निकलने वाली यह परंपरा पूरे देश को भाईचारे, मेलजोल और एकता का संदेश देती है। इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप किस धर्म या जाति के हैं। अमीर हैं की गरीब, लेकिन एक है और एकता के भरे हैं यह सबसे आवश्यक है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article